नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बुधवार को दिल्ली मेट्रो के सुल्तानपुर स्टेशन से अभियान शुरू किया है। यह अभियान 10 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके तहत मेट्रो ट्रेनों और चुनिंदा स्टेशनों पर ऐसे संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनका मकसद महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य सहायता, प्रसवोत्तर रोग निवारण, बाल स्वास्थ्य और टीबी जागरुकता को बढ़ाना है। अभियान की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव और डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. कैथरीना बोहेम ने की। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार महिलाओं का स्वस्थ होना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो का प्लेटफॉर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.