नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन सबसे मॉडर्न कॉरिडोर बनने जा रही है जिसमें 65 स्टेशन (40 अंडरग्राउंड), 21 इंटरचेंज और 89 किलोमीटर का ड्राइवरलेस सफर होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मेट्रो के इस विस्तार से दिल्ली-एनसीआर में क्रॉस-सिटी कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। डीएमआरसी के नए प्लान के तहत इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर अब मजेंटा लाइन का हिस्सा होगा। दिल्ली मेट्रो फेज IV और V(A) के तहत इस लाइन का विस्तार किया जा रहा है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल ने परियोजना के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी और पूरी तरह से चालू होने के बाद, यह पूरी तरह से ड्राइवरलेस (बिना चालक) मेट्रो कॉरिडोर के रूप में काम करेगी। फेज IV और V(A) के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.