नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के चरण 5-ए को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर 12,015 करोड़ की लागत आएगी। इसके तहत मेट्रो नेटवर्क में 16 किलोमीटर की अतिरिक्त लंबाई और 13 नए स्टेशन जुड़ेंगे। इनमें 10 स्टेशन भूमिगत और तीन एलिवेटेड होंगे। इस विस्तार परियोजना की अवधि तीन वर्ष तय की गई है। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 400 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि चरण 5-ए के तहत तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। इसे भारत सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्त पोषण एजेंसियों के सहयोग से वित्तपोषित किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के शुरू होने से कर्तव्य भवन...