नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 16 -- राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित एमसीडी के स्वीमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह पहली क्लास का छात्र था। मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने इस संबंध में लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालकों पर लाइफ गार्ड नहीं होने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह साल का तक्ष राठी मां और नाना-नानी के साथ हैदरपुर की अम्बेडकर नगर कॉलोनी में रहता था। तक्ष के नाना लक्ष्मण ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक्ष स्वीमिंग कॉस्ट्यूम लेकर नीचे के फ्लोर के 14 और 10 वर्षीय दो लड़कों के साथ तैरने गया था। वह अच्छा तैराक था। वह अपने साथ गए दोनों बच्चों और अन्य के साथ स्वीमिंग पूल में तीन फीट की गहराई में तैर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.