नई दिल्ली | रजनीश पांडेय, जनवरी 7 -- दिल्ली में आज ई-सिगरेट के अवैध रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने मौके से भारी मात्रा में अवैध खेप जब्त की है। कार्रवाई के बाद ई-सिगरेट का एक सप्लायर सहित 749 यूनिट ई-सिगरेट, 145 रिफिल और 278 फिल्टर बरामद हुए हैं। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS-SE) वर्तमान में इस रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (माल कहाँ से आ रहा था और किन बड़े खरीदारों तक पहुंच रहा था) को मैप करने के लिए आगे की जांच कर रही है। 6 जनवरी 2026 को सटीक और विश्वसनीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, ANS (एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड) की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान अमन अंसारी के रूप में पहचाने गए एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोका गया। शुरुआती तलाशी में उसके पास से 6 ई-सिगरेट बरामद हुईं। गहन और कुशल पूछताछ के बाद, ...