नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 14 विधायकों को वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली नगर निगम में नामित किया है। इनमें 11 विधायक भाजपा और तीन विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नामित विधायक नागरिक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। गुप्ता ने कहा कि नामित विधायकों की भूमिका दिल्ली नगर निगम में बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में सहयोग देने की होगी। ये विधायक स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और नगर निगम से जुड़ी अन्य चुनौतियों के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इनकी विशेषज्ञता नगर निगम की सेवाओं को मजबूत करने, शहरी विकास को गति देने और कचरा प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और सार्वजनिक स्वच्छता जैसी चुनौतियों के समाधान में मददगार होगी।भाजपा के इन 11 विधायकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.