नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज विधानसभा में बताया कि उनकी सरकार राजधानी में चौबीस घंटे पानी उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए 7000 किलोमीटर पानी की पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा। दिल्ली सरकार एवं जल बोर्ड भारत सरकार के सहयोग से हर घर तक जल पहुंचाने के लिए प्रतिबंध है। जल मंत्री ने सदन में बताया कि कई सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्रों में गंदा पानी आने की शिकायतें आई हैं। पिछली सरकार ने बड़ी लापरवाही की थी। हमें एक जर्जर ढांचा विरासत में मिला है, दिल्ली में लगभग 40 फीसदी पाइपलाइन जर्जर हैं, जिन्हें 30 साल से अधिक समय हो गया है। इसकी वजह से गंदा पानी और पानी लीकेज की समस्या रहती है। कई दशकों से सीवेज यमुना में जा रहा था। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार काम कर रही है। यह भी पढ़ें- सभी सरकारी...