नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने सेवा नियमों में ढील देकर डीएसएस और स्टेनो कैडर से संबंधित 618 कर्मचारियों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के मुताबिक उक्त 618 कर्मी एक जनवरी 2026 को पदोन्नति के पात्र होते। लेकिन, उप राज्यपाल ने सेवा विभाग के न्यूनतम योग्यता अवधि में छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और यूपीएससी के साथ इस मामले को उठाने को भी मंजूरी दे दी। इसके चलते सेवा विभाग इन अधिकारियों की उनकी सामान्य योग्यता अवधि से पहले ही पदोन्नत करने में सक्षम हो गया। इसमें 404 ग्रेड दो को ग्रेड एक के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजनिवास के मुताबिक इस कदम से कर्मचारियों के बीच प्रेरणा और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा। उप राज्यपाल सक्सेना की ओर से पहले ही इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि कर्मचारियों को समय...