नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था। दिल्ली में गुरुवार को दिन की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह छंटता गया। राजधानी के आया नगर में गुरुवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली जिसके कारण तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 नवंबर तक सुबह धुंध या कुहासा छाया रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.