नई दिल्ली, जनवरी 20 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी की रात से नया विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा जिससे 23 जनवरी को 30 से 40 की स्पीड वाली तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 21 और 22 जनवरी को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। मौजूदा वक्त में दिल्ली के तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार रात को शहर में धुंध छाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जनवरी यानी बुधवार की सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल भी मौजूद रहेंगे। साथ ही दिल्ली में दोपहर के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.