नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- राजधानी दिल्ली के मौसम में इस बार सर्दियों की धमक समय से पहले ही महसूस की जाने लगी है। मंगलवार रात राजधानी दिल्ली में नवंबर महीने के लिए बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही। इससे पहले वर्ष 2022 में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली थी। उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। अगर पिछले कुछ सालों में नवंबर महीने के न्यूनतम तापमान से तुलना करें तो वर्ष 2022 के नवंबर महीने के बाद राजधानी में इतनी ठंड पड़ी है। वर्ष 2022 क...