नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तल्ख तेवर बरकरार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान सर्द हवाओं और कोहरे के कारण दिल्ली में कुछ जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां महसूस की गईं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे नहीं घोषित किया गया। पालम में अधिकतम तापमान में -4.8 डिग्री तो लोधी रोड में -4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को गलन भरी हवाएं चलने के साथ मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।कल कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनने की संभावना जताई है जबकि रात में धुंध या कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के वक्त दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। श...