नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिल्ली में मौसम एकबार फिर बदलने वाला है। दिल्ली में बुधवार को चटख धूप निकली जिससे लोगों को काफी राहत मिली। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में हवा के रुख में तेजी भी देखी गई। इससे पलूशन में भी कमी का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में परसों यानी 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कोहरा एकबार फिर कहर बरपाएगा।शुक्रवार को कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार रात को दिल्ली-एनसीआर में हल्की धुंध का अनुमान है। गुरुवार को मौसम कुछ बेहतर रहेगा। इस दिन दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम ...