नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- दिल्ली में एकबार फिर पलूशन का स्तर गंभीर होने की ओर है। दिल्ली में रविवार को औसत AQI 390 दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में पलूशन का स्तर 400 के पार यानी 'गंभीर' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों की मानें तो हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक कणों का बिखराव नहीं हो पा रहा है जिससे हवा मानकों से सवा तीन गुना अधिक जहरीली हो गई है। अगले तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा AQI सीपीसीबी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 434 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 395 था। नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 414 दर्ज किया गया। दिल्ली में एक्यूआई 390 रिकॉर्ड किया ...