नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में 17 वर्षीय लड़की की झुलसने से मौत हो गई जबकि कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति का शव पास के घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को संदेह है कि उसने आत्महत्या की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इन दावों को खारिज कर दिया कि दोनों के बीच संबंध थे। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से झुलसी लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उसके घर के पास ही एक अन्य गली में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी के अनुसार, लड़की ने परिवार से झगड़ा होने के बाद खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि अपराध टीम ने दोनों जगहों का निरीक्षण कर फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा परिवार के सदस्यों और पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.