नई दिल्ली, अगस्त 11 -- मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में इस हफ्ते फुहारें पड़ने का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सेां में 15 अगस्त से ठीक पहले लगभग दो दिन तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के समय एक या दो बार हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 12 अगस्त को भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.