नई दिल्ली, अगस्त 31 -- राजधानी दिल्ली में अगस्त महीने में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। इस बार अगस्त के महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान पिछले 13 सालों में सबसे कम रहा है। अगस्त का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिल्ली में इस बार अभी तक बीते मॉनसून के तीनों महीनों में ही सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग केंद्र में अब तक 400 मिमी बारिश अगस्त के महीने में हो चुकी है। बीते 14 सालों में अगस्त में हुई यह सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त के महीने में अभी तक औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। आमतौर पर अगस्त महीने में सफदरजंग का औसत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। यानी इस बार अगस्त का महीना सामान्य से एक डिग्री ठंडा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.