नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली में आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट को कंट्रोल करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों और बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को असुविधा ना हो। सम्मेलन स्थल भारत मंडपम और उसके आसपास तथा राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। जिला इकाइयों, विशेष टीमों, ट्रैफिक कर्मचारियों और रिजर्व फोर्स सहित 10000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 16 से 20 फरवरी तक होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्यों सहित 30 से अधिक ...