नई दिल्ली | डॉक्टर रमेश त्रिपाठी, नवम्बर 24 -- देश में डिजटलीकरण के साथ साइबर फ्रॉड की चुनौतियां मुंह बाए सामने खड़ी हैं। रोजाना एक न एक केस आता है जहां आम लोग इन साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से है। यहां साइबर सेल ने 1.6 करोड़ के स्टॉक मार्केट निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कई फर्जी कंपनियां बेनकाब हुई हैं। साइबर सेल ने एक फर्जी कंपनी GTR Electronics Pvt. Ltd. के निदेशक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के ठाणे से एक अन्य फर्जी कंपनी "Udyam Women Empowerment Foundation" चलाने वाले पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की टीम ने जांच में पाया कि GTR Electronics से जुड़ी 13 NCRP शिकायतें पाईं, जिनमें 88,...