नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 28 -- राजधानी दिल्ली में चंद दिन बाद 1 अप्रैल से अपनी मियाद पूरी कर चुकी बसें सड़कों से हट जाएंगी। इसके साथ ही क्लस्टर बसों के सात डिपो का अनुबंध भी खत्म हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली की सड़कों से तकरीबन दो हजार बसों का संचालन बंद हो जाएगा। इसकी वजह से 60 से ज्यादा रूटों पर बसों की कमी हो सकती है। परिवहन विभाग और डीटीसी के बेड़े में बसों की संख्या कम हो जाने पर 1 अप्रैल से दैनिक यात्रियों की परेशानी भी बढ़ सकती है। दिल्ली में डीटीसी के अलावा प्राइवेट कंपनी डिम्ट्स (दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांजिट सिस्टम लि.) भी सीएनजी बसों का संचालन कर रही है। डिम्ट्स के साथ परिवहन विभाग का चार क्लस्टर का अनुबंध 31 मार्च रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इन चार क्लस्टर के सात डिपो से रोजाना 997 बसों का संचालन होता है। सरकार इस अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.