नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Delhi cabinet ministers department list 2025: दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं। वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट प...