औरंगाबाद, फरवरी 21 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन फोटो- 21 फरवरी एयूआर 73 कैप्शन- शनिवार को औरंगाबाद के रमेश चौक पर प्रदर्शन करते लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं के प्रदर्शन का औरंगाबाद में विरोध किया गया। औरंगाबाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार को औरंगाबाद के रमेश चौक पर प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय छवि को ठेस पहुंचाने के कुत्सित प्रयास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने राष्ट्र हित, राष्ट्...