नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजधानी में हर दिन औसतन 59 लोग लापता हो रहे हैं। यानि हर एक घंटे में दो से ज्यादा लोग लापता हो रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी में राजधानी से 1777 लोग लापता हुए हैं। राहत की बात यह है कि बीते साल के मुकाबले इस वर्ष इसमें कुछ कमी आई है। साल 2025 में रोजाना लापता होने वाले लोगों की औसत संख्या 68 थी। इस साल अब तक प्रतिदिन का यह औसत घटकर 59 हो गया है। वहीं, बीते दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह औसतन 65 से 68 लोगों के बीच में रहा है।हजारों लोगों का नहीं लगा सुराग राजधानी में लापता होने वाले लोगों की संख्या को लेकर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक दशक में 2.3 लाख लोग लापता हुए हैं। इनमें से लगभग 52,000 मामले आज तक अनसुलझे हैं। करीब 22 फीसदी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.