नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- दिल्ली में स्मॉग की मार से उड़ानों पर असर पड़ा है। दिल्ली में घने स्मॉग की वजह से कम दृश्यता के कारण सोमवार को 61 फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं जबकि 400 से ज्यादा लेट हुईं। दिल्ली जाने वाली कम से कम 5 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। CPCB के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली में सुबह 7:05 बजे एक्यूआई 454 अंक रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले रविवार को यह आंकड़ा 461 था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फुटबॉलर लियोनेल मेसी की उड़ान भी स्मॉग से प्रभावित हुई।घने स्मॉग के कारण मुंबई से उनकी फ्लाइट लेट हो गई थी। इससे मेसी के दिल्ली आने में देरी हुई। अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी सोमवार को अपने GOAT इंडिया टूर के आखिरी पड़ाव के लिए देर से दिल्ली पहुंचे। मेसी भारत की तीन दिन की यात्रा के दूसरे दिन मुंबई में थे। उन्हें सुबह करीब 1...