नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि का मुद्दा लगातार बना हुआ है। अब दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार स्कूलों में फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए शिक्षा विधेयक पेश करेगी। इसकी जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने वाले नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। 29 अप्रैल को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित अध्यादेश में बताया गया है कि यह विधेयक मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कठोर दंड की व्यवस्था कर रहा है। इसमें स्कूलों द्वारा पहली बार उल्लंघन करने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद बार-बार उल्लंघन करने पर 2-10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। इसमें यह व्यवस्था भी की गई है कि यदि निर्धारित समय के अंदर स्कूल फीस वापस नह...