नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली में शुक्रवार सुबह पांच बजे बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक वांटेड अपराधी पकड़ा गया। यह एनकाउंटर नजफगढ़ में हुआ। पुलिस ने अक्षय उर्फ गोलू को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर पर गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के पांच बजे 30 साल का अक्षय उर्फ गोलू जय विहार नाला रोड पर लूटी गई मोटर साइकिल के साथ मिला। वह नजफगढ़ में डकैती के एक मामले में वांटेड था। उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.