नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Delhi Mausam: दिल्ली में शनिवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही जहां सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह साल 2024 के बाद से जनवरी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है। शनिवार को ठंड के साथ दिल्ली की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई 346 दर्ज किया गया। 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। यह साल 2024 के बाद से जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। यह इस मौजूदा सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान भी है।5 वर्...