रांची, जनवरी 19 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में पदक विजेता छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चार राज्यों में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता: विद्यालय के प्राचार्य बी शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2026 तक नोएडा, नई दिल्ली, रायपुर एवं हरिद्वार में किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर के डीएवी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हुए। डीएवी सिल्ली के विद्यार्थियों ने वुशु, रोप स्किपिंग, स्विमिंग, कराटे एवं वेट लिफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.