नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप चार लगाने की भी घोषणा की है। सुबह ग्रैप तीन पाबंदियों की घोषणा की गई थी। इसी के साथ अब दिल्ली में ग्रैप एक, ग्रैप दो, ग्रैप तीन और ग्रैप चार की पाबंदियां लागू होंगी। दरअसल दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत तेजी से खराब हो रही है, जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की समिति ने तत्काल प्रभाव से सबसे सख्त पाबंदियां ग्रैप 4 लागू करने का फैसला किया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 431 था, जो बढ़कर शाम 6 बजे 441 हो गया है। हवा लगातार खराब हो रही है और जल्द ही यह 450 से ऊपर श्रेणी में पहुंच सकतीहै। दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक 397 के साथ गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नि...