नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली में यमुना की आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली में 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद इसे एक बदलाव के तौर पर पेश किया जा रहा है। कई लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दावा कर रहे हैं कि पहली बार दिल्ली में भी यमुना आरती की शुरुआत हो गई है और अब हर दिन ऐसा होगा। 45 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नदी किनारे आरती हो रही है। अनुराधा पौडवाल की आवाज में यमुना माता की आरती सुनाई दे रही है। इसके साथ लोग दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में सरकार बदलने के बाद ऐसा हुआ है। एक एक्स यूजर ने लिखा, दिल्ली वाले देखो आपके एक वोट का कमाल। दिल्ली में बीजेपी सरकार आते ही कश्मीरी गेट स्थित यमुना घाट पर मां यमुना जी की आरती शुरू हो गई है। ये प्रधानमंत्री मोदीजी का ही संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.