पिथौरागढ़, दिसम्बर 4 -- दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोट गद्दी छोड़ अभियान का सीमांत से भी कांग्रेसी हिस्सा होंगे। गुरुवार को नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस नेता प्रदीप पाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली में सैकड़ों कार्यकर्ता डीडीहाट विधानसभा से भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाऐंगे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई। यहां त्रिलोक सिंह बिष्ट, सुंदर जौहरी, प्रेम चिराल, नंदन टोलिया, हिमांशु चुफाल, पुष्कर धामी, जगदंबा, दान सिंह, छत्र सिंह खत्री, चंदन गोस्वामी, खुशाल हरकोटिया, योगेश भाकुनी, रमेश सिंह नेगी, दिलीप भण्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.