रांची, जुलाई 30 -- रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना का आयोजन होगा। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु समेत मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। महाधरना 10 बजे से शुरू होगा। महाधरना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राहुल गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु के साथ केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद और 60 केंद्रीय पदाधिकारी व सदस्य दिल्ली पहुंचे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...