नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली के विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की तैयारी है। विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने विधायकों के वेतन-भत्ते और अन्य सुविधाओं की समीक्षा और उचित अनुशंसा के लिए एडहॉक कमिटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य वर्तमान वेतन व भत्तों की स्थिति की जांच करना और उसमें संभावित संशोधनों पर विचार करना है, ताकि विधायकों को उपयुक्त सुविधाएं मिल सकें। विधायकों का वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर सत्ता और विपक्षी विधायकों के सुर एक नजर आए। इससे पहले सदन में विशेष उल्लेख के दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटरों की संख्या दो से बढ़ाकर चार करने और उनके वेतन में इजाफे को लेकर हो रही चर्चा के दौरान विधायकों के वेतन-भत्ते का मुद्दा भी सदस्यों ने उठाया। आप विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली देश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.