नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली में मौसम का मिजाज और ज्यादा गरम होने वाला है। अगले कुछ दिनों में तापमान और तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में लू चल सकती है। इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री रह सकता है तो मंगलवार को 21 से 23 डिग्री रह सकता है। पहले विभाग ने शनिवार से लू की स्थिति बनने की आशंका जाहिर की थी लेकिन तेज हवाओं से फिलहाल यह स्थिति टल गई। शनिवार को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। इससे तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.