नई दिल्ली। पीटीआई, मार्च 14 -- दिल्ली पुलिस ने एक कथित बाइक चोर को पकड़ा है, जो एक फेमस मोटर कंपनी का लाइजन ऑफिसर निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार (31) के रूप में हुई है। आरोपी ने पत्नी के इलाज के खर्चों के कारण आर्थिक तंगी के चलते स्कूटी चुराने की बात स्वीकार की है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी अनुज कुमार को 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच करने और 15 किलोमीटर तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से रोहिणी में रहने वाले एक बुजुर्ग की चोरी हुई स्कूटी बरामद की गई है। 18 फरवरी को सिविल लाइंस थाने में वाहन चोरी की घटना की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता त्रिलोचन सिंह ने बताया कि वे सुबह करीब 11:35 बजे काम से राजपुर रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी गए थे। उन्होंने अपनी नई स्कूटी अथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.