नई दिल्ली, जून 28 -- दिल्ली के मंगोलपुरी में होली के दौरन एक महिला के परिवार पर हमला करने में शामिल एक शख्स को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 14 मार्च को हत्या की कोशिश के एक मामले में वांटेड था। आरोप है कि उसने होली के दिन अपने दोस्तों वरुण और साहिल के साथ परिवार के सदस्यों पर हमला किया और एक को उनके घर के बाहर चाकू मारा था। पुलिस के अनुसार, 24 साल का अर्जुन और साहिल उस महिला के घर गए थे जिसमें वरुण की दिलचस्पी थी। जनवरी में महिला ने किसी और से उसकी शादी कर ली। इसी बात का बदला लेने के लिए उसके परिवार के सदस्यों पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया। अर्जुन घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे सुल्तानपुरी के ब्लॉक ए से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपनी मां से मिलने गया था। महिला के चचेरे भाई 23 साल के जगदीश ने मामले में श...