नई दिल्ली, जून 22 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक नाबालिग लड़की को परेशान करने से रोकने वाले स्थानीय निवासी को चाकू मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार को हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक लड़की को परेशान कर रहा था। इसी दौरान एक स्थानीय निवासी ने हस्तक्षेप किया। इससे नाराज आरोपी ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ रोकने वाले शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ खजूरी खास थाने में बीएनएस की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.