नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में मंगलवार रात 25 साल की एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को लड़की के घर में ही अंजाम दिया गया। वह यहां किराए के मकान में रह रही थी। मामले में मकान मालिक की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को सीढ़ियों और फर्श पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा मिला है। मृतका की पहचान मस्जिद मोठ, एंड्रयूज गंज निवासी 25 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौके की पड़ताल और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद किसी परिचित द्वारा हमले और हत्या की बात सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित व्यक्ति से पहले युवती का झगड़ा हुआ और उसके बाद झगड़े के दौरान उसके चेहरे और गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.