सीवान, फरवरी 21 -- सीवान। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही सीवान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय कचहरी दुर्गा मंदिर में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं व अन्य महिलाओं ने मंदिर में पूजा - अर्चना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाया और गुलाल लगाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री को सीवान जिले की समस्त महिलाओं की तरफ से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने देश की आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को बनाने के लिए चुना। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जीअपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिला मोर्चा और भाजपा में अपने बिभिन्न दायित्वो निर्वहन करते हुए दिल्ली के मेयर और आज मुख्यमंत्री क...