हजारीबाग, फरवरी 13 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। शुक्रवार को नई दिल्ली में झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर केरेडारी और बड़कागांव क्षेत्र से जुड़े विस्थापन और पुनर्वास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बड़कागांव क्षेत्र के किसानों द्वारा उत्पादित शुद्ध गुड़ एवं अलसी (तीसी) भेंट की गई। जिसे स्थानीय कृषि, श्रम और ग्रामीण परंपरा का प्रतीक बताया गया। बातचीत के क्रम में क्षेत्र में औद्योगिक और कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों की स्थिति तथा उनके पुनर्वास से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई। अंबा प्रसाद एवं योगेंद्र साव ने झारखंड में संचालित प्रमुख परियोजनाओं से प्रभावित विस्था...