नई दिल्ली। गौरव त्यागी, मार्च 29 -- दिल्ली में जन लाभकारी योजनाएं जारी रहेंगी, लेकिन इनसे फर्जी नाम हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'हिन्दुस्तान' के साथ खास बातचीत में शुक्रवार को बताया कि सब्सिडी वाली लाभकारी योजनाओं का सत्यापन कराया जाएगा। फर्जी नाम हटाए जाएंगे और नए नाम जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी लाभकारी योजनाएं जारी रहेंगी। इनके सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, बिजली-पानी पर सब्सिडी, मुफ्त राशन, संकटग्रस्त महिलाओं को पेंशन, बुजुर्ग और दिव्यांग पेशन इस श्रेणी में शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने वालों का वर्षों से सत्यापन नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को कब मिलेंगे 2500, एक लाख करोड़ कैसे जुटाएगी सरकार; CM ने बताया प्लान रेखा गुप्ता ने कहा कि 10 वर्ष ...