नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह रेडटेप हाफ मैराथन 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के कुछ रास्तों पर सुबह 5 से 9 बजे तक के लिए यातायात को डायवर्ट किया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बीपी मार्ग, लोधी रोड, सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड, सेकंड और फोर्थ एवेन्यू रोड पर जाने से बचने की सलाह दी है, साथ ही सार्वजनिक परिवहन और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। यातायात पुलिस ने कहा है कि हाफ मैराथन को देखते हुए रविवार सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच जेएलएन स्टेडियम रेड लाइट से बी.पी. मार्ग तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को सलाह देते हुए यातायात पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली में सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक कुछ मार्गों पर यातायात नियंत्रित/डायवर...