आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा निवासी युवक का दिल्ली में बुधवार की सुबह फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। वह दिल्ली में ओला वाहन चलाता था। बरदह कस्बा निवासी 25 वर्षीय अजय राम चार माह पूर्व दिल्ली गया था। वह अपना चार पहिया वाहन लेकर ओला से संबंद्ध होकर वाहन चलाता था। मंगलवार को वह दिल्ली में रह रही अपनी बहन के घर गया था। शाम को बहन के घर खाना खाने के बाद अपने कमरे पर सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह परिवार के लोग बरदह से उसे कई बार फोन किए, फोन रिसीब नहीं हुआ। इसके बाद अजय के बहन को सूचना दी। बहन के परिवार के लोग अजय के कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। कमरे अजय का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों की स...