बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। आर्मी सर्विस कोर द्वारा आयोजित 265 किलोमीटर की साइकिल रैली का सोमवार को दिल्ली कैंट में समापन हुआ। यह चार दिवसीय रैली एएससी के 265वें कोर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। दिल्ली में समापन समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, एएससी के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे। इस दौरान सभी गणमान्य अतिथियों और रैली दल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि यह रैली स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारतीय सेना की इस प्राचीन सहायक कोर की गौरवशाली विरासत को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह रैली पांच दिसंबर को बरेली से प्रारंभ होकर मुरादाबाद, बाबूगढ़ से दिल्ली कैंट पहुंची थी। सोमवार को साइकिल रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.