नई दिल्ली, जून 26 -- - गंगा का जल नहाने लायक हुआ, पीने लायक बनाने पर चल रहा काम नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का काम तेज हो गया है। तीन साल में इसका पानी पीने लायक हो जाएगा। जल जीवन मिशन के पूर्णता की तरफ बढ़ने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2028 में हर घर नल से जल का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही देश का पहला नदी जोड़ केन-बेतवा को भी चार साल में पूरा कर लिया जाएगा। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जल शक्ति मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा देते हुए पाटिल ने कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर 48 किलोमीटर के क्षेत्र में 35 दिनों में जलकुंभी हटाने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा कर लिया गया है। अगले डेढ़ साल में यहां पर इसका पानी नह...