नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वेदर सिस्टम के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत पर भी देखा जाएगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में ही बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। संकेत सर्दी की विदाई के भी लग रहे हैं।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर दस्तक देगा। इससे चोटियों पर मौसम बिगड़ जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। इस दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने की स...