दिल्ली, जून 5 -- दिल्ली में अब अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 जून तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। इस बीच,बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में अलग-अलग मौसमी परिघटनाओं के चलते लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती रही,लेकिन अब यह राहत खत्म होती दिख रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को दिल्ली में बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। हालांकि, तेज धूप और नमी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और शुक्रवार को यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.