नई दिल्ली, फरवरी 22 -- दिल्ली के आली विहार की भीम कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार देर मां-बेटी की गला घोंटकर कर हत्या का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची सरिता विहार थाना पुलिस ने घर के अंदर रखे बेड बॉक्स के अंदर से मां-बेटी के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस को मृतकों के पड़ोसी अकाउंटेंट पर हत्या का शक है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।निजी कम्पनी में काम करता है पति पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका 35 वर्षीय ज्योति अपने पति सुदर्शन और छह वर्षीय बेटी के साथ भीम कॉलोनी, आली विहार इलाके में रहती थी। ज्योति का पति सुदर्शन निजी कम्पनी में काम करता है, जबकि ज्योति हाउस वाइफ है। यह भी पढ़ें- 100 ...