नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली के जंगपुरा के पंत नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर झुग्गी बस्ती में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 37 साल की महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक महिला का बेटा उसे अवैध देसी कट्टा दिखा रहा था, इसी दौरान गलती से चली गोली महिला के चेहरे पर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मृतका के 18 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतका 37 वर्षीय सुमति अपने परिवार के साथ पंत नगर, जंगपुरा की रहने वाली थीं। उसके परिवार में पति छोटू, जो दिहाड़ी पर माली का काम करते हैं, और तीन बच्चे हैं, जिनमें 11 साल की एक बेटी भी शामिल है। सुमति आसपास के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं। पुलिय उपायुक्त ने बताया कि सोमवार रात 10:39 बजे लाजपत नगर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.