कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महिला दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति के विकसित भारत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल चाराडीह के निदेशक अनिल कुमार शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई मंत्री,सचिव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कई नई चीजें देखने और सीखने का अवसर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रति अभार व्यक्त किया। उनके साथ यूनिवर्सिटी फ्लाई एजुकेशन के निदेशक शमी कुमार भारती भी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...